फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध संबंध में हुई थी सूरज की हत्या, दो आरोपी पकड़े गए

Mon, 11 May 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सूजर गौतम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के अशरफ नगर निवासी एसजीपीजीआई में कार्यरत संविदा सफाईकर्मी सूरज गौतम की हत्या की अवैध संबंध में की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के बेटे और उसके नाबालिग रिश्तेदार को पकड़ा है। हत्या में इस्तेमाल चापड़ और सूरज का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से पता चला कि सूरज के रसूलपुर इठुरिया निवासी महिला से दो वर्ष से अवैध संबंध थे। दो माह पहले महिला के बेटे अनिल ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। अनिल ने सूरज को मां से दूर रहने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके सूरज और महिला के संबंध जारी रहे। यह बात अनिल को नागवार गुजरी और उसने और उसने नाबालिग चाचा के साथ मिलकर सूरज की हत्या की साजिश रची।
शराब पीने के बहाने बुलाकर की हत्या
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि अनिल व उसके नाबालिग चाचा को रविवार को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने सूरज की हत्या करने की बात कबूली। आरोपियों ने बताया कि आठ मई की रात उन लोगों ने सूरज को शराब पीने के बहाने बुलाया। सूरज बाइक से उनके पास पहुंचा। आरोपियों ने सूरज को खूब शराब पिलाई। सूरज के नशे में होने के बाद आरोपियों ने ईंट व चापड़ से वारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या कर शादी में शामिल हुए दोनों
आरोपियों ने बताया कि हत्या करने के बाद वे एक शादी में शामिल होने चले गए। इससे पहले आरोपियों ने कपड़ों पर लगा खून धो दिया था। शनिवार को सूरज का शव मिला तो आरोपी भी मौके पर पहुंच गए थे। एसीपी ने बताया कि आरोपी अनिल कक्षा-8 तक पढ़ा है और मॉल में स्वीपर है। वहीं नाबालिग आरोपी कक्षा-9 का छात्र है। आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल और किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

सूजर गौतम की फाइल फोटो।

सूजर गौतम की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें