फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्रों के दुरुपयोग का आरोप

विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल जनजाति समुदाय के लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूर्वांचल के 47 जिलों में अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्रों के कथित दुरुपयोग की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संस्था का आरोप है कि अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल कुछ लोग खुद को गोंड जनजाति का बताकर फर्जी तरीके से अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले से जनजाति समुदाय के लोग शनिवार को अपने पारंपरिक वस्त्रों में लखनऊ कलेक्ट्रेट पहुंचे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि इससे वास्तविक जनजातीय समाज के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। पत्र में आरोप लगाया गया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। संस्था ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रदर्शन में शामिल जनजाति समुदाय के लोग।

प्रदर्शन में शामिल जनजाति समुदाय के लोग।

प्रदर्शन में शामिल जनजाति समुदाय के लोग।

प्रदर्शन में शामिल जनजाति समुदाय के लोग।

प्रदर्शन में शामिल जनजाति समुदाय के लोग।

प्रदर्शन में शामिल जनजाति समुदाय के लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें