फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
लखनऊ। दो नवंबर को होन वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। बृहस्पतिवार को दीक्षांत समारोह का रिहर्सल विश्वविद्यालय में हुआ।
विज्ञापन

रिहर्सल समिति की अध्यक्ष प्रो. वंदना सिंह ने बताया कि बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों ने विशिष्ट अतिथियों की भूमिकाएं निभाते हुए समारोह का सजीव अनुकरण किया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय में शोभायात्रा निकाली गई। रिहर्सल के दौरान आर्यन रजिस्ट्रार, प्रज्ञा सतीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत (मुख्य अतिथि) बनीं। छात्रा साक्षी सोनी कुलाधिपति, साक्षी पांडेय न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, प्रीषा सेन मुख्य न्यायाधीश, वेदांत दीक्षित ने कुलपति और आलिया अजीज विभागाध्यक्ष बने। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह, रजिस्ट्रार गिरिजेश त्यागी, विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष सिंह समेत कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे। बता दें कि इस बार दीक्षांत में 309 डिग्रियां और 21 स्वर्ण, रजत, कांस्य व स्मृति पदक मेधावियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें