फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: नहीं देखी जाएगी दुष्कर्म पीड़िता की कुंडली, आरोपी ने लड़की के मांगलिक होने की दी थी दलील

Wed, 12 Jul 2023 11:08 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आरोपी की जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले को बंद कर दिया है। जिसमें दुष्कर्म पीड़िता की कुंडली देखने के हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ स्वत: संज्ञान मामला बंद कर दिया, जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग को एक महिला की कुंडली का अध्ययन करने का निर्देश दिया गया था। ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मांगलिक है या नहीं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने शादी के बहाने एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति की जमानत याचिका पर फैसला करते हुए यह आदेश पारित किया था। दुष्कर्म के आरोपी ने बचाव में दलील दी थी कि महिला के मांगलिक होने के कारण शादी नहीं हो सकती।

ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों के लिए लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ शुरू, आरएसएस की शरण में भी जा रहे दावेदार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ओम प्रकाश राजभर का बीजेपी के साथ जाना हुआ पक्का, 18 को लगेगी मोहर, एक सर्वे के बाद करीब आए दोनों दल
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। जस्टिस सीटी रविकुमार और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ को मंगलवार को शिकायतकर्ता के वकील ने सूचित किया कि आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है, इसलिए शीर्ष अदालत के समक्ष कार्यवाही निरर्थक हो गई है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को बंद कर दिया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आरोपी गोविंद राजू की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान 23 मई को लखनऊ विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष (ज्योतिष विभाग) को यह निर्देश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर ‘कुंडली’ की जांच करें और यह पता लगाएं कि कथित दुष्कर्म पीड़िता मांगलिक है या नहीं। लड़की के वकील ने उस दावे से इनकार किया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने उसकी कुंडली की जांच का आदेश दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें