फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मनकामेश्वर मंदिर में महंत के समर्थकों की नारेबाजी, पार्षद पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Wed, 12 Aug 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर परिसर से झूलेलाल घाट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन करते समर्थक व किसान मोर्चा के स
विज्ञापन
लखनऊ। मनकामेश्वर मंदिर में मंगलवार दोपहर महंत दिव्या गिरी के समर्थकों ने जुटकर नारेबाजी की। समर्थकों ने स्थानीय पार्षद रणजीत सिंह पर सोशल मीडिया पर महंत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समर्थकों ने मंदिर से झूलेलाल पार्क तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को पार्षद रणजीत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। इसमें सावन के दौरान मंदिर मार्ग पर लगाए गए स्वागत द्वार को लेकर आपत्ति जताई थी। समर्थकों का आरोप है कि इसी पोस्ट में महंत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मंगलवार को सैकड़ों समर्थक मंदिर परिसर में जुट गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मंदिर प्रशासन के साथ बैठक की। समर्थक नगर निगम तक मार्च निकालने की मांग पर अड़े रहे। महंत दिव्या गिरी की शिष्या उमा पांडे ने बताया कि मामले में हसनगंज थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
गणेश प्रतिमा ढकने पर थी अपत्ति, महंत पर नहीं की कोई टिप्पणी
पार्षद रणजीत सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर के स्थायी गेट पर गणेश जी की प्रतिमा लगी है। उसके सामने स्वागत द्वार लगाए जाने से प्रतिमा ढक गई थी। इसी को लेकर उन्होंने नगर निगम से सवाल किया था। इसके बाद गेट हटाया दिया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्ट में महंत के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की गई। यदि अभद्र भाषा का इस्तेमाल साबित होता है तो वह कानूनी कार्रवाई स्वीकार करेंगे।

मनकामेश्वर मंदिर परिसर से झूलेलाल घाट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन करते समर्थक व किसान मोर्चा के स

मनकामेश्वर मंदिर परिसर से झूलेलाल घाट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन करते समर्थक व किसान मोर्चा के स

मनकामेश्वर मंदिर परिसर से झूलेलाल घाट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन करते समर्थक व किसान मोर्चा के स

मनकामेश्वर मंदिर परिसर से झूलेलाल घाट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन करते समर्थक व किसान मोर्चा के स

मनकामेश्वर मंदिर परिसर से झूलेलाल घाट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन करते समर्थक व किसान मोर्चा के स

मनकामेश्वर मंदिर परिसर से झूलेलाल घाट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन करते समर्थक व किसान मोर्चा के स

मनकामेश्वर मंदिर परिसर से झूलेलाल घाट तक मार्च निकालकर प्रदर्शन करते समर्थक व किसान मोर्चा के स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें