फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज इलाके में आज रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तिरंगा यात्रा के कारण मंगलवार को हजरतगंज इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। सुबह सात से 11 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को निकलवाएगी।
विज्ञापन


- रॉयल होटल चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाला यातायात गंज की ओर नहीं जा सकेगा। यह सिसेंडी की ओर से डीएसओ या लालबत्ती होकर जा सकेगा।

- सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाला यातायात गंज की ओर नहीं जा सकेगा। यह राणा प्रताप मार्ग होकर जा सकेगा।

- डीएसओ चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाला यातायात गंज की ओर नहीं जाएगा। सिसेंडी होते हुए रॉयल होटल चौराहे की ओर से जा सकेंगे।

- परिवर्तन चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाला यातायात गंज की ओर नहीं जा सकेगा। सफेद बारादरी, अशोक की लाट चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें