फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल्द शुरू होगी व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति

विज्ञापन
गैस संकट
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के एलपीजी वितरकों ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करने की तैयारी शुरू कर दी है। वितरकों ने बताया कि इस संबंध में मंत्रालय 23 मार्च को अधिसूचना करेगा। इसके तहत व्यावसायिक कोटे के 20 फीसदी सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू की जाएगी। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति हफ्ते भर के अंदर शुरू होेेने की उम्मीद है।मंत्रालय ने वितरकों से जीएसटी धारक ग्राहकों का विवरण एकत्र करने को कहा है। इससे कई होटल, रेस्टोरेंट और ढ़ाबा संचालकों को गैस की किल्लत से राहल मिलेगी। हालांकि व्यावसायिक गैस सिंलिंडरों के लिए ग्राहकों को जीएसटी में पंजीकृत होने का साक्ष्य पेश करना होगा।
विज्ञापन

घरेलू गैस के लिए सात दिन तक करना पड़ रहा इंतजार
इंडेन के घरेलू गैस सिलिंडर के लिए ग्राहकों को सात दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। यानी बुकिंग कराने वाले दिन से सात दिन के भीतर गैस सिलिंडर मिल पा रहा है। वितरकों ने बताया कि बुकिंग की अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने के कारण इंडेन ग्राहकों की किल्ल्त धीरे-धीरे कम हो रही है। ग्राहकों ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम व भारत गैस कंपनियों के बुकिंग के सिलिंडर समय से नहीं मिल पा रहे हैं। खासकर भारत गैस के कुछ एलपीजी वितरक सिलिंडर की आपूर्ति में अब भी मनमानी कर रहे हैं।

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

गैस संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें