फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद-लखनऊ के बीच सुहाना होगा सफर, चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन

Thu, 10 May 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद से लखनऊ के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। कहा कि अभी इस रूट पर ट्रैक दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का काम चल रहा है।

विज्ञापन


यह काम कुंभ मेले के पूर्व भले ही पूरा न हो पाए, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस रूट पर सुपरफास्ट ट्रेन हर हाल में शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने इलाहाबाद से दिल्ली के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस भी शुरू करने की बात कही। इस दौरान रेल राज्यमंत्री ने जंक्शन से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए शुरू की गई हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इलाहाबाद जंक्शन पर बुधवार को हमसफर एक्सप्रेस के शुभारंभ समारोह में सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने लखनऊ के लिए शताब्दी एवं सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने दिल्ली के लिए सभी जनरल कोच वाली सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके जवाब में मनोज सिन्हा ने मंच से ही कहा कि लखनऊ रूट के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का काम चल रहा है। फिर भी कुंभ के पहले लखनऊ के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करवा दी जाएगी।

हालांकि उन्होंने शताब्दी चलाए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया। कहा कि आधुनिक सुविधाओं वाली अंत्योदय एक्सप्रेस भी दिल्ली के लिए शुरू करवाएंगे। इसमें सभी कोच जनरल श्रेणी के ही रहेंगे।

इस बार कुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है। रेलवे अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। लोग इलाहाबाद से अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे। कुंभ के दौरान एक हजार स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे ने की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें