देश के प्रतिष्ठित प्रबंध संस्थानों में दाखिला लेने का ख्वाब देख रहे विद्यार्थी इसके लिए तैयारी तेज कर दें। यहां एडमिशन लेने के लिए होने वाली परीक्षा यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)-2018 का आयोजन 25 नवंबर को किया जाएगा। आईआईएम लखनऊ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी किस संस्थान की होगी, अभी इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कैट के दिन किसी अन्य परीक्षा की तारीख न पड़े इसलिए इसके आयोजन का दिन अभी से तय कर दिया गया है। इसका विस्तृत कार्यक्रम जुलाई से अगस्त माह में जारी किया जाएगा।
बता दें कि कैट-2017 का आयोजन आईआईएम लखनऊ ने ही कराया था।