फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूप ने दी राहत, 4.1 डिग्री चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के लंबे सिलसिले के बाद नए साल की पहली सुबह राजधानीवासियों के लिए राहत लेकर आई। बृहस्पतिवार को दिनभर खिली धूप ने ठिठुरन पर ब्रेक लगा दिए। इस कारण दिन के तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई, जिससे गलन से राहत मिली।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विक्षोभ के असर से अगले दो दिन दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़त आएगी। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।



जनवरी में शीतलहर के दिन बढ़ेंगे

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में शीतलहर के दिन औसत से एक से तीन दिन अधिक रहने के आसार हैं। पूरे महीने लखनऊ में ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। इस बार दिसंबर में घने कोहरे के दिनों की संख्या बढ़कर 22 तक पहुंच गई। महीने के दूसरे पखवाड़े में 12 शीत दिवस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें