फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान का यूट्यूब चैनल लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किसी संस्थान की पहचान केवल भव्य भवन, आधुनिक संरचना से नहीं, बल्कि वहां के कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव से होती है। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेक्षागृह में संस्थान का यूट्यूब चैनल लॉन्च करते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि मरीज के लिए अस्पताल में बिताया समय जीवन भर का अनुभव बन जाता है। व्यवहार, संवेदनशीलता और इलाज की गुणवत्ता ही उसके अनुभव का आधार बनती है। डॉ. सीएम सिंह ने नए संकाय सदस्यों से शोध कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने, बाह्य वित्तपोषित परियोजनाएं प्राप्त करने के लिए कहा। यूट्यूब चैनल से संस्थान से संबंधित सामान्य जानकारी के साथ संकाय सदस्यों के जरिये शैक्षणिक विषयों व व्याख्यानों को साझा किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. श्रीकेस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें