फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सुनील श्रीवास्तव के निधन पर शोक

विज्ञापन
सुनील कुमार श्रीवास्तव (फाइल फोटो)। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी के जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव और जिला कमेटी में उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील कुमार श्रीवास्तव का शुक्रवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे एक बेटा और एक दो बेटियां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

उनके पत्रकारपुरम स्थित आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। सोनिया गांधी, उनके प्रतिनिधि केएल शर्मा और सांसद के निजी सचिव धीरज श्रीवास्तव ने भी गहरा दुख जताया है। वीके शुक्ला, प्रमेंद्रपाल सिंह गुलाटी, राजकुमार दीक्षित, रवींद्र सिंह, गणेश शंकर पांडेय, विनय द्विवेदी, अजीत सिंह, निर्मल शुक्ला, राकेश सिंह राना, नौशाद खतीब समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
वरिष्ठ नेता अनवर पठान, शहनाज पठान, सदर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आमीन पठान, अरशद पठान, नुसरत पठान आदि ने दुख व्यक्त किया और कहा कि ने कहा कि सरल स्वभाव का व्यक्ति अचानक इस दुनिया से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें