फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल यूपी में संगठन महामंत्री, कर्मवीर झारखंड में महामंत्री नियुक्त

Wed, 10 Aug 2022 07:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बिजनौर के मूल निवासी धर्मपाल 1990 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक रहे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अभाविप संगठन मंत्री रहे।
विज्ञापन
यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को पदोन्नत कर पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड के महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में पार्टी का महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को महामंत्री संगठनों के तबादलों के आदेश जारी किए। उत्तर प्रदेश के सह संगठन मंत्री कर्मवीर को झारखंड में महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।

विज्ञापन


बिजनौर के मूल निवासी धर्मपाल 1990 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक रहे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अभाविप संगठन मंत्री रहे। जुलाई 2017 में उन्हें झारखंड में भाजपा का महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव 2020, असम विधानसभा चुनाव 2021 और 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी धर्मपाल को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने और 75 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। ऐसे में धर्मपाल सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें