फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सुनील राठी ने सुबह छह बजे मारी मुन्ना बजरंगी को गोलियां, एडीजी जेल ने बताया पूरा घटनाक्रम

Tue, 10 Jul 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
मुन्ना बजरंगी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बागपत जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या सुनील राठी ने की। एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने प्रेस कॉफ्रेंस कर घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी के बीच विवाद हुआ था। इसमें सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी पर कई राउंड फायर कर उसकी हत्या कर दी। गोली मारने के बाद सुनील राठी ने हत्या में इस्तेमाल हथियार गटर में फेंक दिया। एडीजी ने माना कि यह जेल सुरक्षा में भारी चूक है। 


 

पढ़ें-मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने 10 दिन पहले ही जताई थी हत्या की आशंका, सीएम से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

 

सुनील राठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुनील राठी ने बताया कि उसने कई राउंड फायर किये और हत्या के बाद हथियार को गटर में फेंक दिया। पुलिस हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल में जुटी है कि हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंचा।

पढ़ें-28 महीने में खत्म हुआ मुन्ना बजरंगी के 32 सालों का साम्राज्य, पढ़ें अंत की पटकथा...

विज्ञापन


इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, हेड वार्डन अरजिन्दर सिंह, वार्डन माधव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।मुन्ना बजरंगी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जाएगा।

 

बताते चलें कि मुख्तार अंसारी के करीबी डॉन मुन्ना बजरंगी की सोमवार सुबह बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुन्ना बजरंगी को रविवार को झांसी जेल से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। बीएसपी के पूर्व विधायक लोकश दीक्षित से रंगदारी मांगने के केस में मुन्ना बजरंगी की सोमवार कोर्ट में पेशी थी। 

 



 

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें