फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और शुरू हो गई मस्ती की पाठशाला

Mon, 02 Jun 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नन्हे हाथों ने जब कैनवस पर ब्रश चलाया तो देखते ही देखते खूबसूरत आकृतियां उभरकर सामने आ गईं।
विज्ञापन


राज्य ललित कला अकादमी में शुरू हुई ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के पहले दिन बच्चों ने चित्रकारी की बारीकियां समझीं। उधर, संगीत नाटक अकादमी में कथक कार्यशाला में रविवार को बच्चों ने नृत्य की प्रैक्टिस की।
विज्ञापन


राज्य ललित कला अकादमी में शुरू हुई कार्यशाला को दो वर्गों 10 से 17 और 18-24 आयु वर्गों में बांटा गया है।

महीने भर चलने वाली इस कार्यशाला में चित्रकारी व स्केचिंग सिखाई जाएगी। बच्चों के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी जुलाई में लगाई जाएगी। फीस 350 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


वहीं, संगीत नाटक अकादमी में भी ग्रीष्मकालीन कथक क्लासेज रविवार को सुबह 9:30 से शुरू हुई। कार्यशाला में बच्चों ने कथक नृत्य को हर्ष के साथ सीखा।

अधिकारियों ने बताया कि कक्षाएं पहली जून से 30 जून तक चलेंगी, जिसकी प्रस्तुतियां 30 जून को कराई जाएंगी। कार्यशाला की फीस 500 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें