फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनें देंगी राहत, देखें- रूट्स व टाइमिंग

Sat, 11 May 2019 06:11 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने मुंबई के लिए गोरखपुर से वाया लखनऊ समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इससे वेटिंग के यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। 02047/48 मुंबई-गोरखपुर-मुंबई स्पेशल चार फेरों में चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 02047 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 13 व 20 मई को शाम 4.40 बजे मुंबई से चलकर अगली शाम 5.40 बजे चारबाग स्टेशन से होते हुए रात 11.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में 02048 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई साप्ताहिक स्पेशल 15 व 22 मई को सुबह 8.50 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से छूटकर अगली दोपहर 2.55 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में एसी फर्स्ट का एक, सेकेंड का एक व थर्ड एसी का एक, स्लीपर के चार और जनरल के आठ कोच होंगे। ट्रेन दादर, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा व बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन

12 से गोंडा-बाराबंकी रूट पर प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

डेमो
वहीं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ रेल मंडल के गोंडा-बाराबंकी सेक्शन पर सीमित ऊंचाई सब-वे निर्माण के चलते 55032 डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर 12 को निरस्त रहेगी। जबकि 13 मई को 55031 नकहा जंगल-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर निरस्त होगी। ऐसे ही 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस व 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस भी 12 मई को बाराबंकी-फैजाबाद-मनकापुर के रास्ते चलेगी।

इसी क्रम में 82909 बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल रास्ते में तीन घंटे रोकी जाएगी। ऐसे ही 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 89 मिनट, 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 75 मिनट, 12532 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर इंटरसिटी 30 मिनट, 15070 बादशाहनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 मिनट, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 87 मिनट, 19040 मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस 15 मिनट रोकी जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें