फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सस्ती ट्रेन में लें राजधानी का मजा

Sun, 11 May 2014 10:27 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरफास्ट पुष्पक एक्सप्रेस की तर्ज पर मुंबई के उपनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) से लखनऊ तक का सफर 24 घंटे में और सुविधाएं राजधानी एक्सप्रेस जैसी।
विज्ञापन


रेलवे ने इस बार राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाई है। लेकिन इस ट्रेन का किराया सुपरफास्ट ट्रेनों से भी कम है।
इस ट्रेन में सभी बोगियां राजधानी एक्सप्रेस की एलएचबी श्रेणी की लगायी गई हैं। इसमें एसी प्रथम की एक, एसी द्वितीय की पांच और एसी तृतीय की 10 बोगियों के साथ एसी बोगी वाला रसोईयान भी है।

ट्रेन 02111 प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से सुबह 11:20 पर चलकर दोपहर 12:00 बजे कल्याण, रात 12:30 बजे भोपाल, सुबह 4:50 बजे झांसी और 9:30 बजे कानपुर होते हुए 11:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ से ट्रेन 02112 प्रत्येक शनिवार दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर दोपहर 2:17 बजे कानपुर, शाम 7:05 बजे झांसी, रात 11:15 बजे भोपाल होते हुए शाम 4:25 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
किराया भी कमपुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ से एलटीटी का 24:20 घंटे के सफर में एसी तृतीय का किराया 1395, एसी द्वितीय का 2015 और एसी प्रथम का 3450 रुपये है।
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ से चलने वाली इस ट्रेन का एसी तृतीय का किराया 1330, एसी द्वितीय का 1950 और एसी प्रथम का किराया 3330 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें