फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की गोली मारकर हत्या, सिर में लगी गोली, मौके पर ही मौत

Sun, 17 Nov 2024 08:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (सुल्तानपुर)

सार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड रोजवेज कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजनपुर गांव के पास रविवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गोली सिर में लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे भाग निकले।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र पांडेय (60) निवासी पांडेय का पुरवा नरायनपुर थाना गोसाईगंज के रूप में हुई। वह घर से रविवार शाम बाजार गए थे। वहां से साइकिल से घर लौट रहे थे तभी रजनपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए।

हत्या की जानकारी ग्रामीणों ने गोसाईगंज थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात के बारे में लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज प्रेम चंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें