फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय नारायण हत्याकांड: 48 घंटे में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को दबोचा

Tue, 09 Apr 2024 10:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड के सहआरोपी विजय नारायण की हत्या के आरोपी अजय सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। विजय नारायण 14 मार्च को जमानत पर छूट कर बाहर आया था और रविवार को उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय नारायण सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 48 घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपी अजय सिंह पकड़ा गया। कोतवाली नगर और बंधुआकला पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मुठभेड़ में अजय सिंह के पैर में  गोली लगी है। घायल हत्यारोपी का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अजय के पास से बिना नंबर की बाइक व पिस्टल बरामद हुई है। रविवार रात दरियापुर तिराहे पर अजय सिंह ने विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनुज शर्मा नाम का युवक घायल हुआ था।


ये भी पढ़ें - पहले थे सिरमौर, अब नहीं ठौर: इस चुनाव में नहीं दिखाई देंगे माफिया के चेहरे... पहले अपराधियों की बोलती थी तूती
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बृजभूषण ने ठुकराया भाजपा का ये प्रस्ताव, इस सीट पर फंसा पेच... अब पार्टी को कोर्ट के फैसले का इंतजार


विज्ञापन


वहीं, विजय नारायण सिंह हत्याकांड में डॉ. घनश्याम तिवारी की पत्नी व भाई हत्या की साजिश में फंस गए हैं। विजय नारायण के बड़े भाई सतीश नारायण ने उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। सतीश नारायण ने कहा कि विजय की हत्या बदले की भावना से करवाई गई है।

23 सितंबर 2023 को पीट-पीटकर मारे गए चिकित्सक घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी और चिकित्सक के दोनों भाइयों को साजिश का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में इन दोनों के साथ कुल आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य आरोपी अजय सिंह को बनाया गया है।

आरोप है कि दीपक मिश्रा, जयंत मिश्रा, निशा तिवारी और डॉ. घनश्याम के भाइयों ने आपराधिक साजिश करके अजय सिंह व अज्ञात शूटरों से विजय नारायण सिंह की हत्या कराई। लंभुआ थाना क्षेत्र के सखौली गांव निवासी घनश्याम तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी अजय नारायण समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने अजय नारायण के चचेरे भाई विजय नारायण को भी सह आरोपी बनाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें