फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: राहुल गांधी के खिलाफ दायर केस में टली सुनवाई, अवकाश पर रहे एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट

Mon, 12 Aug 2024 05:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्प्णी मामले में सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई के लिए अगली तारीख 23 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सोमवार को सुनवाई नहीं हो पाई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के अवकाश पर रहने के कारण अगली सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को परिवाद दायर किया था। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बंगलुरू में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई।

20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत कराई थी और 26 जुलाई को उनका बयान दर्ज किया गया था। सोमवार को मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। अगली तिथि 23 अगस्त नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें