फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: व्यापारी की आत्महत्या में भू-माफिया कनेक्शन, नहीं लौटाए थे 6.5 करोड़ रुपये, परिजनों ने एसपी से की मुलाकात

Mon, 10 Mar 2025 05:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में व्यापारी ने साढ़े छह करोड़ के लेनदेन में आत्महत्या की थी। मामले में कार्रवाई के लिए परिजनों ने सोमवार को एसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन
व्यापारी के परिजनों ने एसपी से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में एक व्यापारी की आत्महत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। व्यापारी नरेश माहेश्वरी ने 4 मार्च को दरियापुर स्थित रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी थी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन


इनमें प्रॉपर्टी डीलर श्रीकृष्ण सोनी उर्फ टिक्कू, मुंबई निवासी साढू गगनदीप सिंह और बंगलुरू के शरण प्रदीप देसाई का नाम है। मृतक की पत्नी चंचल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतक के पुत्र नमन माहेश्वरी ने बताया कि उनके पिता ने श्रीकृष्ण सोनी को करीब 6 से 6.5 करोड़ रुपये दिए थे। पिछले डेढ़-दो साल से वह पैसे वापस नहीं कर रहा था।

घटना वाले दिन सुबह नरेश ने श्रीकृष्ण सोनी और अन्य आरोपियों से फोन पर पैसों की वापसी के लिए बात की थी। छह दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आज परिजन एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मिले। एसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें