फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: बसपा को झटका, सुखदेव राजभर ने बेटे को किया अखिलेश के हवाले, बसपा पर साधा निशाना

Sun, 01 Aug 2021 11:00 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सुखदेव राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए बेटे कमलाकांत को उनके हवाले करने का एलान किया है। जबकि बसपा पर निशाना साधते हुए उसे मिशन से भटकी हुई पार्टी बताया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए बेटे कमलाकांत को उनके हवाले करने का एलान किया है। जबकि बसपा पर निशाना साधते हुए उसे मिशन से भटकी हुई पार्टी बताया है।

आजमगढ़ के दीदारगंज से विधायक सुखदेव राजभर ने सार्वजनिक पत्र लिखा है। इसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती को भी भेजा है। पत्र में लिखा है कि कांशीराम के साथ दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ता रहा। बदली परिस्थितियों में बहुजन मूवमेंट और सामाजिक न्याय कमजोर पड़ गया है। दो वर्ष से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से दलितों, पिछड़ों और वंचितों की लड़ाई में योगदान नहीं दे पा रहा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने बिना किसी की नाम लिए बसपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि बदली परिस्थितियों में हमारे समाज और मिशनरी लोगों को स्वार्थी तत्वों के दबाव में बाहर किया जा रहा है। इन्हीं स्वार्थी तत्वों ने बहुजन मूवमेंट को कमजोर किया है। ऐसे में बेटे कमलाकांत राजभर ने सपा के साथ रहकर वंचितों के हितों की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि यूपी का भविष्य अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में है। ऐसे में उनके हाथ में कमलाकांत को सौंपते हुए उम्मीद करते हैं कि दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें