कार्यभार संभालते लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में एसिड व चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। इसके बाद जिस क्षेत्र में एसिड, चाइनीज मांझा बिकता मिलेगा उसके थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
ये बातें नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बुधवार सुबह 11 बजे डालीगंज स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि महिला अपराध को रोकना उनकी प्राथमिकता है।
इसके लिए महिला पुलिस को भी स्मार्ट किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि राजधानी में जल्द संवेदनशील, स्मार्ट, जिम्मेदार व प्रोफेशनल पुलिसिंग दिखेगी। अब 10 से 5 बजे का वर्क कल्चर नहीं चलेगा। पुलिस टीम 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेगी। छोटे से बड़े पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें नए सिस्टम में कार्य प्रणाली के बारे में सिखाया जाएगा।