फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के मास्टरमाइंड के विरुद्ध समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज पुलिस ने बुधवार को एसीपी प्रवीण मलिक के आदेश पर पूर्व प्रधान सुजीत पांडेय हत्याकांड में आरोपी यशोधरा ऑयल मिल के डायरेक्टर मधुकर यादव, उसके भाई राम अचल, हिमकर के अलावा मिल के ईओ देवीदयाल के विरुद्ध अमानत में ख्यानत और 28 लाख की वापसी मांगे जाने पर जान से मार देने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह मुकदमा मध्य प्रदेश की मंगलम फूड प्रोडक्ट्स कम्पनी के मालिक की तहरीर पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज प्रवीण मलिक ने बताया कि मध्य प्रदेश के सरेहना रोड मुरेना गांव की मंगलम फूड प्रोडक्ट्स कम्पनी के मालिक ने लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में मेरे मिल से मोहनलालगंज के रानीखेड़ा स्थित यशोधरा ऑयल मिल के डायरेक्टर मधुकर यादव, उसके भाई राम अचल, हिमकर और मिल के ईओ देवीदयाल ने 27 लाख 15 हजार 653 रुपये का सरसों का तेल उधार लिया था। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब तेल की उधारी का रुपये नहीं मिला तो मैं यशोधरा मिल गया और रुपये मांगे तो चारों लोग मारपीट पर आमादा हो गए। यह कहते हुए मुझे भगा दिया कि रुपये मत मांगना वर्ना जान से मार देंगे। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मंगलम कम्पनी के मालिक की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर 406, 504 व 506 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें