फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी व किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना थानाक्षेत्र में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी व किशोरी ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, मूलरूप से बलिया निवासी विनोद कुमार भारद्वाज (48) सेना में नायक के पद से रिटायर थे। वह परिवार सहित त्यागी बिहार में रहते थे। सोमवार को उन्होंने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवारीजनों के मुताबिक, दस साल पहले रिटायर हुए थे। वे नशे के आदी थे जिसके कारण डिप्रेशन में रहने लगे।
वहीं बगली गांव में किराए पर रहने वाली मोनिका ने फांसी लगा ली। उसका शव भी पंखे के कुंडे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से हरदोई के कासिमपुर निवासी मोनिका अपनी बहन पारुल के साथ बगली गांव में रहती थी। पारूल एक निजी शोरूम में काम करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें