फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बौद्ध परिपथ की पटरी पर खड़े गन्ना ट्रक दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण

Tue, 17 Dec 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। मुख्य मार्ग की पटरियों पर जहां भवन निर्माण सामग्री आदि रखी जा रही है। वहीं क्षेत्र में चीनी मिल की ओर से बनाए गए गन्ना तौल केंद्रों के आसपास मुख्य मार्ग की पटरियों पर ही ट्रक खड़ा कर गन्ना लादा जा रहा है। मार्ग किनारे खड़े यह वाहन घने कोहरे में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदाराें की खामोशी समस्या को बढ़ा रही है।
विज्ञापन


जिले में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कोई नई बात नहीं है। इससे फोरलेन, भिनगा जमुनहा मुख्य मार्ग सहित बौद्ध परिपथ भी अछूता नहीं है। गिलौला क्षेत्र में जहां कई स्थानों पर मुख्य मार्ग की पटरियों पर भवन निर्माण सामग्री रखी जा रही है। वहीं यहां स्थित ढाबों पर आने वाले ट्रक चालक रात में भी पटरियों पर अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र के एकघरवा में स्थापित गन्ना तौल केंद्रों पर गन्ना लादने आने वाले ट्रकों का भी बौद्ध परिपथ के किनारे ही खड़ा किया जा रहा है।
ऐसे में घने कोहरे के कारण कभी किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसकी जानकारी के बावजूद न तो स्थानीय पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है। और न ही परिवहन विभाग ही कोई ध्यान दे रहा है। इससे क्षेत्र में जन आक्रोश पनप रहा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय बताते हैं कि गिलौला कस्बे में अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। रही बात गन्ना लदे ट्रकों की तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें