फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने में पिसा पांचवां तल

Tue, 10 Dec 2013 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे की सरकार चलाने में पंचम तल का खूब नाम आता है, पर गन्ने का अपना पंचम तल भी है।
विज्ञापन


वहां बैठे अफसर पूरे प्रदेश के गन्ने की पेराई कर कई ब्रांड की चीनी तैयार कराते हैं। गन्ने का एक और केंद्र बापू भवन में है।

गन्ने की राजनीति से जुड़े लोगों में इसे लेकर तमाम चर्चाएं हैं। जितने मुंह, उतनी बातें।

कहा जा रहा है कि बापू भवन में ऐसा कोल्हू चला कि गन्ने का पंचम तल भी पिस गया। इसका जूस बापू भवन में निकला और बगास गन्ना भवन पहुंची। मैली के भी तमाम दावेदार रहे।

बात जितनी घुमावदार लग रही है, उससे भी कहीं ज्यादा है। यूं समझिए कि गन्ने की मिठास बढ़ाने के चक्कर में चीनी मिलों की पसंद-नापसंदी में अफसरशाही भी शामिल हो गई। आखिर में चली ब्ल्यू आई बने अफसर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना और चीनी के स्वाद में दिलचस्पी रखने वाले अब यही सवाल कर रहे हैं कि पटकथा पहले ही लिख ली गई थी तो इतना सस्पेंस क्यों बनाया गया? इससे मुनाफा किसे हुआ और घाटा किसे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें