फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सूफीवाद से संभव है कट्टरता और आतंकवाद का मुकाबला

विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते पदाधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अवध की खानकाहें, शैक्षणिक और सामाजिक सेवाएं विषय पर शनिवार को आयोजित सेमिनार में सभी धर्मों के बीच आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। सेमिनार में तमाम खानकाहों से आए सूफियों ने कहा, तसव्वुफ (सूफीवाद) के जरिये ही कट्टरता और आतंकवाद का मुकाबला किया जा सकता है। इस दौरान अवध की खानकाहें पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


हजरत सैयद शाह नईम अशरफ जिलानी जायसी रह. की जन्म शताब्दी पर शेख-ए-तरीकत फाउंडेशन की ओर से अटल बिहारी साइंस कंवेंशन सेंटर के सभागार में संगोष्ठी के पहले दिन खानकाह अशरफिया जायस के सज्जादानशीन सैयद मोहम्मद अशरफ कलीम अशरफी जीलानी ने समाज से नफरत, बुराइयों, जुल्म को खत्म करने में खानकाहों और सूफियों के योगदान को याद किया।
अलीगढ़ मुस्लिम विवि वीमेंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मसूद अनवर अलवी काकोरवी ने अवध की सभी खानकाहों, शैक्षणिक और सामाजिक सेवाओं का खाका पेश करते हुए कहा, अवध का क्षेत्र सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए मशहूर है। संयोजक प्रो. सैयद अलीम अशरफ जायसी ने आतंकी हमले की निंदा की। इस दौरान सैयद मोहम्मद अशरफ किछौछवी, अफजाल सफवी, एडवोकेट अतहर नबी, प्रो. सैयद जहीर हुसैन जाफरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें