फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को सपा नेता का लेटर- मुलायम को हटाने से शुरू हुआ पतन, चाटुकारों ने डुबोया

Mon, 03 Apr 2017 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश, मुलायम व शिवपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के कार्यकारिणी सदस्य सुधीर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के दौरान कुछ चाटुकारों ने अखिलेश को भरोसा दिलाया कि जनता उन्हें फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहती है और उन्हें जमीनी हकीकत से दूर रखा।
विज्ञापन


उन्होंने कई लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले जिन लोगों के पास साइकिल नहीं थी, आज उन लोगों के पास बीएमडब्‍ल्यू है।

उन्होंने यह भी लिखा कि अखिलेश इन्हीं लोगों की बातों में आ गए और उन्होंने सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव को हटा दिया। जिस दिन से मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया गया उसी दिन से पार्टी का पतन प्रारम्‍भ हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें