फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आकस्मिक निधन और बेटी विवाह शगुन योजना बनी सहारा

Sat, 01 Nov 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चारबाग स्थित रविंद्रालय ऑडिटोरियम में शुक्रवार को फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) को प्रथम
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्थित रविंद्रालय ऑडिटोरियम में शुक्रवार को फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) को प्रथम स्थापना दिवस समारोह हुआ। डीआरडीओ के पूर्व रक्षा वैज्ञानिक डाॅ. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि एफआरसीटी की आकस्मिक निधन और बेटी विवाह शगुन योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है। एक साल में 42 बेटियों के विवाह में 33.41 लाख और आकस्मिक निधन पर दो सदस्यों के आश्रितों को 26.77 लाख रुपये मदद दिलवाई गई। जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया गया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक महेंद्र वर्मा ने कहा कि एफआरसीटी अब उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में संचालित हो रही है। अक्तूबर में बेटी विवाह योजना का लाभ पाने वाले आठ पिताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार चाहर और संचालन प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा ने किया। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ मिश्रा, प्रदेश सचिव मो. अय्यूब अंसारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवसरन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें