युवा साहित्य चेतना मंच की ओर से सरदार पटेल की जयंती पर नेपियर रोड कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर म
लखनऊ। युवा साहित्य चेतना मंच की ओर से सरदार पटेल की जयंती पर नेपियर रोड कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर मंदिर हॉल में शुक्रवार शाम कवि सम्मेलन हुआ। अमित अनपढ़ के संयोजन में हुए समारोह में ओज के स्वर गूंजे तो शृंगार के गीतों ने भी रस घोला। श्रुति सतत ने पढ़ा- जब से धड़कनों को छू लिया है, दिल का हर हिस्सा बदलता जा रहा है। ओज कवि अविरल शुक्ल ने सुनाया- साहस का ज्वार उमड़ते ही हर मुश्किल क्षय हो जाती है, फिर जिधर डाल दे दृष्टि वीर उस ओर विजय हो जाती है। सौरभ त्रिपाठी ने पढ़ा- मुश्किलों से निकल के आया हूं, हादसों में संभल के आया हूं। गौरव गौरवान्वित ने सुनाया- राम की धरा पे खड़े राम का प्रमाण मांगें। अनुभव सूर्यवंशी , निर्भय निश्छल और पल्लवी पंडित ने भी काव्यपाठ किया।