फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद किसानों के साथ ऐसा अन्याय कभी नहीं हुआ: अखिलेश यादव

Fri, 11 Dec 2020 01:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा राज जैसा अन्याय किसानों के साथ आजादी के बाद से कभी नहीं हुआ। किसान एक पखवाड़े से खुले आसमान के नीचे सड़क पर हैं, लेकिन कोई किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि किसानों का आंदोलन लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का भी आंदोलन है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की हठधर्मिता से लोकतंत्र को बचाने के लिए देश का हर नागरिक किसान आंदोलन से भावात्मक तौर पर जुड़ता जा रहा है।

भाजपा का एजेंडा सिर्फ  लोगों को झांसा देना है। भाजपा सरकार ग्रामोफोन की अटकी सुई की तरह है। थोड़ा बजकर रुक गई है। जनहित के कामों में उसकी रुचि नहीं है। सच्चाई से उसका दूर-दूर तक रिश्ता नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा से सतर्क रहने की जरूरत

अखिलेश ने कहा कि 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बननी तय है। कार्यकर्ताओं को उसकी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। वे गुरुवार को विधान परिषद की वाराणसी स्नातक सीट से निर्वाचित आशुतोष सिन्हा को सपा का टिकट देने के लिए आभार जताने आए कायस्थ समाज के लोगों से बात कर रहे थे। 

चौथे दिन भी जारी रहीं किसान यात्राएं
किसान आंदोलन के समर्थन में सपा की किसान यात्रा चौथे दिन गुरुवार को भी प्रदेश भर में जारी रहीं। यात्रा निकालने को लेकर जगह-जगह पुलिस से सपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष हुआ। गिरफ्तारी हुई और नेताओं को नजरबंद किया गया। आगरा व मैनपुरी से लेकर मुरादाबाद, जौनपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, महराजगंज, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ सहित प्रदेश भर में कहीं बैलगाड़ी तो कहीं ट्रैक्टर से यात्राएं निकाली गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें