फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दर्द को मात देकर लिखी कामयाबी की इबारत, अपराजिताओं का सम्मान

Sat, 31 Jan 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर पहचान बनाने वाली लखनऊ की 30 जांबाज महिलाओं को ‘अपराजिता’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान शुक्रवार को डालीबाग के राणा प्रताप मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित आयोडेक्स व अमर उजाला अपराजिता उत्सव के दौरान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी की मौजूदगी में उन कहानियों को मंच मिला, जो अब तक खामोशी से बदलाव की इबारत लिख रही थीं। दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि महिलाओं की प्रगति से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना यह संभव नहीं है। इसके बाद उन्होंने चयनित महिलाओं को सम्मानित किया।
सम्मानित महिलाओं में कोई शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव ला रही है तो कोई ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रही है। सभी ने संघर्ष और चुनौतियों को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। सम्मान के क्षणों में उनके चेहरों पर झलकती खुशी उनके वर्षों के कठिन परिश्रम की गवाही दे रही थी।
विज्ञापन

उत्सव के लिए 10 जनवरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 25 जनवरी रही। इस दौरान राजधानी से 230 महिलाओं ने अपनी प्रेरक कहानियां साझा कीं। चयन समिति के लिए इनमें से 30 का चयन करना चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि हर कहानी साहस और संघर्ष की मिसाल थी। चयन प्रक्रिया में संपादकीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन्होंने बिखेरी कामयाबी की चमक

स्तुति आशुतोष तिवारी, अपर्णा मिश्रा, डॉ. अंजू वार्ष्णेय, डॉ. पूजा शाहीन अहमद, सुनीता चटर्जी, गीता गुप्ता, चारू खरे, तृप्ता शर्मा, नंदिनी दिवाकर, डॉ. गायित्री सिंह।

ये भी रहीं अपराजिता
पूजा शर्मा, शैलजा पांडेय, श्वेता मिनोचा, नौफील जहान, गुंजन वर्मा, नंदनी शर्मा, अर्चना वर्मा, तनु शर्मा, डॉ. स्मिता सिंह, लकी सरीन, रिचा श्रीवास्तव, शुभांगी, दिव्यांशी शर्मा, सादाब शेख, सेफ रितु जयसवाल, सरह, पूजा शर्मा (जुंबा ट्रेनर), अमरीन कुरैशी, आकांक्षा सैनी, मंजू तिवारी।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें