फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठप हुआ उपकेंद्र, 10 घंटे तक रहा बिजली संकट

विज्ञापन
तारों में लगी आग और उपकेंद्र में मरम्मत करते कर्मचारी।  - फोटो : स्रोत : बिजली विभाग
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार का सेक्टर-चार उपकेंद्र शुक्रवार सुबह 5 बजे ठप पड़ गया। इससे तीन हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को नौ घंटे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। इसमें एलडीए के गंगा, यमुना, सरस्वती सहित नौ अपार्टमेंट के उपभोक्ता भी शामिल थे जिनकी बिजली जनरेटर के सहारे चलती रही, मगर संकट के दायरे में वे भी रहे।
विज्ञापन


सुबह हुई बारिश के दौरान नमी की अधिकता के कारण उपकेंद्र के बस बार में स्पार्किंग होने से बिजली ठप हो गई। सूचना मिलने पर जिम्मेदार भागते हुए उपकेंद्र पहुंचे। मुख्य अभियंता सुशील गर्ग के मुताबिक नौ घंटे तक चले मेंटेनेंस कार्य के बाद दोपहर 3 बजे उपकेंद्र के आधे उपभोक्ताओं की बिजली चालू की जा सकी। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र के कंट्रोल रूम के उपकरणों की सफाई करने में 12-14 लोगों की टीम लगातार जुटी रही। इसके बाद शाम 7 बजे बचे हुए उपभोक्ताओं के घर और फ्लैट रोशन हो सके।


यहां भी आई समस्या
भीखमपुर उपकेंद्र के निशातगंज फीडर में फॉल्ट आने के कारण शाम को डेढ़ घंटे तक इलाके की बिजली ठप रही। विराजखंड उपकेंद्र के वास्तु खंड फीडर में तकनीकी समस्या आने के कारण वास्तु खंड, कठौता गांव का आधा हिस्सा बिजली संकट की चपेट में रहा।
विज्ञापन


तारों के मकड़जाल में लगी आग
नादान महल रोड उपकेंद्र के अकबरी गेट के पास शुक्रवार सुबह बारिश के बीच तारों के मकड़जाल में आग लग गई। आग के लगते ही तारों में धमाका होने लगा जिससे भगदड़ मच गई। इससे दो घंटे तक आसपास के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप रही।

50 गांवों की बिजली पांच घंटे गुल
नगराम के समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अचानक ठप हो गई जो पांच घंटे के बाद पूर्वाह्न 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे बहरौली, खवासखेड़ा, नेहरू नगर, मकदूमनगर, मोदीनगर, जवाहर सिंह का पुरवा, बड़ेहा, भदुआ समेत करीब 50 गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



बारिश से यहां भी रहा संकट
0 अमीनाबाद में श्रीराम रोड, लाटूश रोड, कैसरबाग, जंगलीगंज, फूलवाली गली में।
0 विभूति खंड उपकेंद्र के विभूति खंड, मधुरिमा होटल, पिकपभवन, विभूति खंड थाना।
0 विपिन खंड उपकेंद्र से विशाल खंड तीन से पांच तक 60 मिनट तक बिजली ठप।
0 रामचंद्र मिशन उपकेंद्र से घैली सहित आसपास के इलाकों में दो घंटे रहा संकट।
0 पुराने शहर वजीरबाग में सुबह नाले का पानी ट्रांसफार्मर तक पहुंचने से बिजली रही बंद।
0 डालीबाग, तिलक मार्ग, जापलिंग रोड, न्यू बेरी रोड, पार्क रोड, नरही, बालू अड्डा इलाकों में।

तारों में लगी आग और उपकेंद्र में मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : स्रोत : बिजली विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें