फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रत रॉय सहारा को मिली चार हफ्ते की पेरोल

Fri, 06 May 2016 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुब्रत राय (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा को सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्ते की पैरोल दी है। सहारा को अपनी मां छब‌ि रॉय के अंत‌िम संस्कार में शाम‌िल होने के ‌ल‌िए पैरोल म‌िली है। सुब्रत को यह पैरोल मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने दी है, जिसकी मांग सुब्रत की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने की थी। परोल के चार हफ्तों के दौरान सादी वर्दी में सिपाही उनकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा की मां छबि रॉय का देहांत लखनऊ में शुक्रवार को हो गया। सुब्रत रॉय दो साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं और मां के निधन पर उन्होंने लखनऊ आने के लिए सुप्रीम कोर्ट से तीन हफ्ते की पैरोल मांगी थी।

बता दें कि सुब्रत रॉय की मां की उम्र 95 साल थी और वह लंबे वक्त से बीमार थीं। शुक्रवार को रात 1:34 बजे उन्होंने लखनऊ में आख‌िरी सांस ली। 
बता दें क‌ि सुब्रत रॉय 4 मार्च 2014 से जेल में हैं। सहारा समूह पर न‌िवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये न लौटाने का आरोप है।

छब‌ि रॉय दो साल से बेटे से मिलने का इंतजार कर रही थीं। सुब्रत राय ने भी सुप्रीम कोर्ट को कई बार मां की खराब तबीयत का हवाला देते हुए जमानत की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


बीती एक मई को भी एक मई को सुब्रत रॉय ने गर्मी में तबीयत खराब होने की बात कहकर सुप्रीम कोर्ट से जल्दी फैसला सुनाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

समाजसेवा से जुड़ीं थीं छब‌ि रॉय

छब‌ि रॉय (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
सुब्रत रॉय की मां छब‌ि रॉय का जन्म अरर‌िया ब‌िहार में हुआ था। उनकी शादी स्वर्गीय सुधीर चंद्र रॉय से हुई थी। छब‌ि राय समजासेवा से जुड़ी रहीं और उन्होंने कई बेसहारा और गरीब लड़क‌ियों की शाद‌ियां करवाई थीं।

सुब्रत रॉय की मां लंबे समय से बीमार थीं । सहारा ने लखनऊ के सहारा शहर गोमतीनगर में अपनी मां के ‌ल‌िए छोटा सा अस्पताल बनवा द‌िया था। इस अस्पताल में करीब दो साल से डॉक्टर उनकी देख-रेख कर रहे थे।

सहारा समूह पर न‌िवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये न लौटाने का आरोप है। सुब्रत रॉय ने अक्टूबर 2014 में बुआ के न‌िधन और अंत‌िम संस्कार में शाम‌िल होने के ‌ल‌िए 15 द‌िन की जमानत की मांग की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें