फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: स्वामी बोले- ज्ञानवापी मस्जिद को हटाकर पूरा मंदिर बनवाएंगे, भाजपा की जीत में कोई संदेह नहीं

Sun, 18 Feb 2024 11:50 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर की वजह से चुनाव नहीं जीतेगी।
विज्ञापन
अयोध्या में पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अचानक अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा केवल राम मंदिर के कारण चुनाव नहीं जीतेगी, क्योंकि ये एक व्यापक पार्टी के रूप में उभर कर आई है। राष्ट्र के लिए जो भाजपा ने सवाल उठाया है उससे पब्लिक खुश है। कुछ काम नहीं कर पाए हैं लेकिन जो उपलब्धियां गिनाएंगे, उसमें मुझे कोई संदेह नहीं है कि भाजपा चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि भाजपा में कांग्रेस के लोग आ गए मैं उन्हें कैसे रोक सकता हूं। ये सब आ रहे हैं कि भाजपा उनको टिकट दें ,उनको एमपी बना दें लेकिन वे योगदान क्या करेंगे, मैं नहीं जानता। वाराणसी में जो ज्ञानवापी मस्जिद मंदिर के ऊपर बनी है, उसको हटाकर पूरा मंदिर बनाएंगे। अगर वह मस्जिद दूसरी जगह बनाना चाहते हैं तो उसके लिए मदद करेंगे। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा कि मुझे भी बुलाया गया था लेकिन मैं नहीं आ पाया। सुब्रमण्यम स्वामी प्रमोदवन स्थित कांची कामकोटि पीठ भी गए वहां संतों से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें - राहुल की न्याय यात्रा: रूट को देखकर समझिए किन सीटों में दिलचस्पी दिखा रही है कांग्रेस, जानिए सियासी निहितार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले सपा में बगावत की सुगबुगाहट, कई नेताओं ने खोला मोर्चा तो कई हुए बागी


प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जो नहीं गए उनकी खराब हुई छवि
सुब्रमण्यम स्वामी ने खुद को घर की मूली बताया। विपक्ष को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर बुलाए जाने पर कहा कि नहीं बुलाते तो यह लोग हंगामा करते। बुलाने के बाद भी जो नहीं गए उनका नाम पब्लिक में खराब हो गया। सोनिया गांधी को निमंत्रण नहीं देना चाहिए था क्योंकि वह ईसाई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें