फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नवंबर के अंत में शुरू होगी दरोगा भर्ती की परीक्षा, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुरू की तैयारियां

Sun, 10 Oct 2021 11:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

साढ़े नौ हजार दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस भर्ती में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएसी के प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा के लगभग साढ़े नौ हजार पदों पर होने जा रही भर्ती की परीक्षा के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी होगा। इसके लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन जून में लिए गए थे।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। भर्ती बोर्ड का प्रयास है कि परीक्षा नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू कराई जाए और दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक समाप्त करा दी जाए।

परीक्षा के लिए संबंधित एजेंसी केंद्रों का चयन कर रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

इन पदों पर होनी है भर्ती
दरोगा के विभिन्न पदों पर जो भर्ती होनी है उसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन 24 फरवरी को निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें