फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के अड्डे पर दम लगाते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा थाने में तैनात दरोगा हरिद्वार मिश्रा वर्दी पहने अड्डे पर पहुंचे और स्मैक, गांजे का दम लगाया। बृहस्पतिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल दरोगा को निलंबित कर दिया। सूत्रों की मानें तो दरोगा का स्मैक के अड्डे पर आना-जाना लगा रहता है। वह स्मैक व गांज के कश लगाने के साथ वसूली भी करता है। इसी दरोगा की सरपरस्ती में इलाके में स्मैक, गांजे का धंधा भी फल-फूल रहा है। दरोगा हरिद्वार मिश्रा ड्यूटी के दौरान बावर्दी दुरुस्त होकर अड्डे पर पहुंचा और स्मैक बेचने वालों के साथ कमरे में बैठकर गांजे का दम मारा। इस पर भी नशा पूरा नहीं हुआ तो स्मैक खींचा। इस दौरान उसके साथ मौजूद लोगों ने ही वीडियो बनाकर बुधवार देर रात वायरल कर दिया।
विज्ञापन

कैप पहने ही पी शराब
वीडियो में दरोगा जिस कमरे में दिख रहा है, उसमें मौजूद तीन-चार लोगों ने शराब व बियर पी और फिर गांजे के दम लगाए। इसके बाद स्मैक के कई कश लिए। इस दौरान बिस्तर पर बियर के केन, गांजे का चिलम, स्मैक की ढेर सारी पुड़िया थी। दरोगा ने कैप पहने ही शराब पी। इसके बाद गांजे का चिलम जलाने से पहले कैप उतारी और फिर दम लगाया।
तुम प्रोफेसर हो, मैं प्राइमरी का टीचर...
वीडियो में दरोगा स्मैक व गांजा तस्कर से वीडियो कालिंग से बात भी करता नजर आया। दरोगा ने उससे कहा, तुम इस लाइन में प्रोफेसर हो... मैं प्राइमरी स्कूल का टीचर हूं...। इस दौरान कई बार गाली-गलौच भी हुई। नशा करने के बाद दरोगा ने अपना हिस्सा लिया और निकल गया।
विज्ञापन

स्मैक के अड्डे से कोई गिरफ्तार नहीं
डीसीपी उत्तरी प्रमोद कुमार तिवारी के मुताबिक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने उसी प्लेटफार्म पर जवाब देते हुए लिखा कि दरोगा निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, एक सवाल है कि जिस अड्डे पर दरोगा खुलेआम नशा कर रहा था, वहां क्या कार्रवाई हुई। इस पर सभी पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हैं। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दरोगा की सरपरस्ती में ही 15 से 20 स्थानों पर स्मैक व गांजे का धंधा होता है। इन्हें पुलिस बचाती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें