फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः हुसैनगंज में तैनात दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 06 Jan 2020 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एसआई पीयूष सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के हुसैनगंज थाने में तैनात दरोगा पीयूष सिंह (42) की शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह शनिवार रात को खाना खाकर परिवार संग सो गए। सुबह जब पत्नी ने जगाया तो वह अचेत पड़े थे। पत्नी ने चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पीजीआई अंजनी कुमार पांडेय ने जांच की। इस बीच एसएसपी, एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मूलरूप से गाजीपुर के नई बस्ती सलेनाबाद निवासी पीयूष सिंह परिवार संग अंसल सिटी के डी-1 ब्लॉक में रहते थे।

पीयूष की पत्नी सीमा के मुताबिक, शनिवार रात पति घर पहुंचे और परिवार संग खाना खाया। इसके बाद बेटे आदित्य राजपूत के साथ कमरे में सो गए। सुबह करीब सात बजे पत्नी उठीं और जरूरी काम निपटाने के बाद पीयूष को जगाने की कोशिश की। पीयूष अचेत पड़े थे। उन्होंने तत्काल परिचित चिकित्सक को कॉल कर घर पर ही बुलाया। चिकित्सक ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को किया सुपुर्द

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीयूष सिंह का चयन 2001 बैच में बतौर उपनिरीक्षक हुआ था। वह गोरखपुर, बस्ती के बाद राजधानी के इटौंजा थाने में तैनात थे। कुछ दिन पहले उनका स्थानांतरण हुसैनगंज थाने में किया गया था। साथ ही उनको विशेष प्रशिक्षण के लिए जाना था।

प्रशिक्षण से शनिवार को घर पहुंचे थे। उपनिरीक्षक की मौत की सूचना पर एसएसपी कलानिधि  नैथानी, एएसपी उत्तरी अमित कुमार, सीओ कैंट डॉ. बीनू सिंह भी पहुंचीं। परिवार के साथ बातचीत कर ढांढस बंधाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें