फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को स्टंट कर रहे युवकों को टोकना पड़ा भारी, स्टंटबाजों ने पीटा और वर्दी खींचकर गिराया

Mon, 22 Apr 2019 01:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
रायबरेली के कस्बे में स्टंट कर रहे युवकों को टोकना शनिवार को पुलिस को महंगा पड़ गया। दबंगों ने यूपी-100 के सिपाही को वर्दी खींचकर गिरा दिया व पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने छह स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एक आरोपी लखनऊ के एक थाने में तैनात सिपाही का बेटा है।
विज्ञापन


एसपी एसके सिंह ने बताया कि लालगंज  के नई बाजार मोहल्ले में शनिवार रात छह युवक दो बाइकों से स्टंट कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वे भिड़ गए। इसकी सूचना पर थोड़ी ही देर में यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। यूपी-100 के पुलिस कर्मियों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो सभी बिफर गए।

एसपी ने बताया कि इस दौरान युवकों ने आरक्षी दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही वर्दी खींचकर गिरा दिया। इस पर लालगंज कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए व उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में लखनऊ में तैनात सिपाही का बेटा भी

डेमो
बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान लालगंज कस्बे के आजाद नगर निवासी नीरज चौधरी, पूरे देवी मोहल्ला निवासी दीपांशू, अंकित कुमार, सत्यम सिंह, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी रोहित कुमार और उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली गांव निवासी शिवम के रूप में हुई है।

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि सत्यम के पिता जितेंद्र बहादुर सिंह लखनऊ के सहादतगंज कोतवाली में सिपाही हैं। वहीं शिवम दिल्ली में रहकर पढ़ता है। ये सब नशे की हालत में थे। इनके पास से दो बाइकें भी मिली हैं। सभी युवकों को पुलिस के कामकाज में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें