गोली लगते ही बारात को घेरा
हर्ष फायरिंग में बच्ची को गोली लगने पर गुस्साए पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों ने बारात में शामिल लोगों को घेर लिया। दोनों पक्ष में टकराव के हालात बन गए। बारातियों की घेराबंदी होने की सूचना पर दूल्हे पक्ष से सैकड़ों लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों को समझाया गया। पुलिस ने आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई करने की बात कहीं, तब जाकर बरात को वहां से निकाला गया।
ताबड़तोड़ चल रही थीं गोलियां
घुड़चढ़ी के लोग बेखौफ होकर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। लोगों को फायरिंग करते ग्रामीणों ने ऐतराज भी किया था। लेकिन कई लोग अवैध असलहे ले रहे थे। जिसके चलते किसी ने उनके सामने बोलने की जहमत नहीं उठाई। बच्ची को गोली लगने के बाद लाइसेंसी धारी भी वहां से भाग निकले।
कई लोगों की जा चुकी जान
हर्ष फायरिंग में कई लोगों की पहले जान जा चुकी है। पुलिस पर सख्ती से कार्रवाई करने और हर्ष फायरिंग पर शिकंजा कसने के लिए कोर्ट के आदेश है। इसके बावजूद भी बरात, बर्थडे पार्टी और अन्य मौकों पर लोग गोलियां चलाने से बाज नहीं आते। वारदात के बाद पुलिस लकीर पीटती रहती है। कलंजरी गांव के मामले में भी पुलिस लीपापोती करने में जुटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/