फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बोर्ड परीक्षा के बाद शुरू हो जाएंगे साथिया कॉर्नर, किशोरों को दी जाएगी स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी

Sun, 19 Feb 2023 04:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के 36 कॉलेजों में बोर्ड परीक्षा के बाद साथिया कार्नर शुरू किया जाएगा। इसके तहत किशोरों को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 36 कॉलेजों में बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद साथिया कॉर्नर शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए हर कॉलेज के दो अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह से यह प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। ये दोनों अध्यापक माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज में टीम बनाएंगे और उन्हें प्रशिक्षित भी करेंगे। इस रणनीति के जरिए किशोरों को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में यह बात सामने आई कि किशोरावस्था में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसकी वजह से शरीर में परिवर्तन होता है, जिसे लेकर छात्र-छात्राएं असहज महसूस करते हैं। जानकारी के अभाव में वे परेशान रहते हैं। इसी तरह किशोरावस्था में पोषण को लेकर भी उन्हें जानकारी नहीं होती है।

इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कॉलेजों में साथिया कॉर्नर शुरू करने की तैयारी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत प्रदेश हर मंडल के दो-दो कॉलेजों में होगी। इस तरह 36 कॉलेजों से इसकी शुरुआत की जा रही है। हर कॉलेज के दो-दो अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें किशोरावस्था में स्वास्थ्यगत बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एनएचएम ने पाठ्य सामग्री भी तैयार की है।
विज्ञापन


एनएचएम के उप महाप्रबंधक (किशोर स्वास्थ्य) डॉ. आनंद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा खत्म होते ही चयनित कॉलेजों में साथिया कॉर्नर खुल जाएंगे। नए सत्र से इन्हें संचालित कर दिया जाएगा। करीब छह माह इनका मूल्यांकन करने के बाद प्रदेश के सभी कॉलेजों में इसे लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें