उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने आंदोलनकारियों द्वारा सरकारी बसों को जलाने व उनमें तोड़फोड़ करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सूबे के सभी डीएम व एसएसपी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा है कि सरकारी बस में तोड़फोड़ करने व उसे जलाने के मामलों में अगर छात्र दोषी मिलें तो उनको सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य करार दे दिया जाए।
प्रबंध निदेशक के रवींद्र नायक ने मंगलवार को प्रदेश के डीएम एवं एसपी-एसएसपी को रिमाइंडर पत्र भेजकर खास निर्देश दिए।