फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में अचानक पहुंची गर्लफ्रेंड को देख दूल्हा हुआ बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में एक अनोखा किस्सा हुआ। यहां शुक्लागंज में एक दूल्हा शादी करने के लिए फेरों में बैठा था। तभी सामने एक लड़की अपने भाई के साथ पहुंच गई।
विज्ञापन


लड़की के भाई ने दूल्हे से कहा कि जीजा क्या हाल हैं? अपनी गर्लफ्रेंड को अचानक शादी के मंडप में देखकर दूल्हा वहीं बेहोश हो गया।

दूल्हे की अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई। शादी में पहुंची लड़की ने पुलिस को बताया कि दूल्हा उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहता था।

वो उससे सगाई भी कर चुका था। लेकिन कथिज मंगेतर अपनी मंगनी के संबंध में पुलिस को साक्ष्य नहीं दे सकी।

न ही इस संबंध में लिखित तहरीर दी बल्कि कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कहते हुए मौके से चली गई। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से विवाह हुआ।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के भाई ने दूल्हे को कहा जीजा तो उड़े होश

नगर के एक गेस्ट हाउस में जयमाला कार्यक्रम के बाद पंडित के वेद मंत्रोच्चोरण के बीच भांवरों की रस्म हो रही थी। तभी सोमवार देर रात दो बजे एक युवक और युवती समारोह में पहुंचे।

युवक ने दूल्हे को जीजा कहकर बुलाया। युवक को देखते ही दूल्हा बेहोश हो गया। आननफानन में दूल्हे को जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया।

इसी बीच सत्यता का पता लगाने के लिए लोग युवक से बात करने लगे। युवक ने बाहर खड़ी अपनी बहन को बुलाया। युवती के अनुसार, वह लखनऊ में रहती है और दूल्हा बने युवक से उसकी शादी तय हो चुकी है।

बताया कि उन दोनों की मंगनी हो चुकी थी और वह दोनों एक साथ रहते हैं। पुलिस ने जब युवती से मंगनी का साक्ष्य मांगा तो उसने साक्ष्य न होने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें