माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इंटर पास मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन देने के लिए जिलेवार छात्राओं की संख्या जारी कर दी है। प्रदेशभर में कुल 89,100 छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया जाएगा।
इसमें सर्वाधिक यूपी बोर्ड की 60,143 छात्राएं हैं। इसके अलावा मदरसा बोर्ड की 3341, संस्कृत शिक्षा परिषद की 3341 तथा सीबीएसई की 16,706 तथा आईसीएसई की 5569 छात्राएं हैं। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
जिलेवार निर्धारित संख्या के आधार पर लखनऊ की 2313, आगरा 1930, अलीगढ़ 1375, इलाहाबाद 1493, अंबेडकरनगर 1657, अमेठी 610, अमरोहा 801, औरैया 856, आजमगढ़ 3316, बागपत 493, बहराइच 909, बलिया 2152, बलरामपुर 340, बांदा 578, बाराबंकी 963, बरेली 1261, बस्ती 1374, भदोही 906, बिजनौर 1564, बदायूं 606, बुलंदशहर 1224, चंदौली 1129, चित्रकूट 320 छात्राएं हैं।