फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेस बंद करने का आरोप लगा छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मेस बंद करने का आरोप लगा छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। मेस में खराब खाने और अव्यवस्थाओं की आग अब लखनऊ विवि के जानकीपुरम स्थित न्यू कैंपस तक पहुंच चुकी है। बुधवार को भाभा छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने बिना सूचना के मेस बंद करने और गुणवत्तापूर्ण खाना न मिलने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचीं डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रॉक्टर आशीष अवस्थी और प्रोवोस्ट ओपी शुक्ला ने छात्रों को समझाने का बहुत प्रयास किया मगर वे नहीं माने। काफी जद्दोजहद के बाद करीब चार घंटे चले प्रदर्शन को समाप्त कराया गया। मेस शुरू करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मेस बंद होने का आरोप लगाकर छात्रों ने बुधवार को सुबह 10:30 बजे से गेट नंबर-1 बंद कर धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि मेस के लिए विद्यार्थियों से शुल्क लिया गया था, इसके बावजूद अचानक मेस बंद कर दी गई। इससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि मेस बंद किए जाने का उन्हें कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। छात्रों से पांच-पांच हजार रुपये वसूली के भी आरोप लगाए गए।
इस दौरान गेट के पास ही एक छात्र पर वाहन चढ़ जाने से वह घायल हो गया। इस हंगामे की सूचना पर पहुंचीं डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रॉक्टर आशीष अवस्थी और प्रोवोस्ट ओपी शुक्ला ने छात्रों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों व मेस संचालक से बात की। प्रो. अमिता कनौजिया ने तत्काल मेस में खाना बनवाने के निर्देश दिए। काफी देर तक समझाने पर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


हालांकि दो दिन पहले ही कुलपति ने न्यू कैंपस का निरीक्षण किया था, तब तक सब कुछ सामान्य था। प्रो. अमिता कनौजिया ने बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें फूड कमेटी के सदस्य, प्रोवोस्ट और छात्र प्रतिनिधि होंगे जो मेस की व्यवस्था पर नजर रखेंगे। भोजन की गुणवत्ता अच्छी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जब इस संबंध में भाभा छात्रावास के प्रोवोस्ट डॉ. आलोक कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं एकेडमिक काउंसिल की बैठक में शामिल होने विवि के पुराने कैंपस में आया था, मुझे प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। छात्रों से वसूली के आरोप पर उन्होंने कहा कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें