फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : फार्मेसी में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने बीफार्मा और फार्माडी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंगलवार से चॉइस फिलिंग शुरू हो गई। पहले चरण की चॉइस फिलिंग चार अक्तूबर तक होगी और सीट अलॉटमेंट छह अक्तूबर को जारी होगा। 29 अक्तूबर तक चार चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की संबद्धता प्रक्रिया के कारण काउंसिलिंग में देरी हो रही थी। अमर उजाला ने 27 सितंबर के अंक में एकेटीयू : निर्धारित तिथि के बाद भी शुरू नहीं हुए बीफार्मा में प्रवेश शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विवि ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कार्यक्रम जारी किया।
दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग सात-आठ अक्तूबर और सीट अलॉटमेंट 10 अक्तूबर को होगा। सीट कंफर्मेशन, ऑनलाइन विलिंगनेस और सीट विड्रा 10-11 अक्तूबर को होगा। तीसरे चरण में चॉइस लॉक 10-11 अक्तूबर और सीट अलॉटमेंट 12 अक्तूबर को होगा। सीट कंफर्मेशन, ऑनलाइन विलिंगनेस और सीट विड्रा 12-15 अक्तूबर तक, जबकि फिजिकल रिपोर्टिंग 14-17 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन


सरकारी संस्थानों के लिए विशेष चरण

इंटरनल स्लाइडिंग के बाद सरकारी संस्थानों के लिए विशेष चरण होगा। रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा 15-21 अक्तूबर, चॉइस फिलिंग 22-25 अक्तूबर, सीट अलॉटमेंट 27 अक्तूबर और फिजिकल रिपोर्टिंग 28-29 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें