लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाईपर) रायबरेली में बुधवार को नए बैच का स्वागत किया गया। निदेशक प्रो. शुभिनी ए सराफ ने कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. जय नारायण और डीन प्रो. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि देश के सभी सात नाईपर संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए नाईपर-जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित होती है। नाईपर-जेईई 2025 के परिणाम जुलाई में घोषित किए गए थे। काउंसिलिंग के बाद लखनऊ स्थित नाईपर-रायबरेली कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। दाखिले के बाद अब सत्र की शुरुआत हो रही है।