फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन परीक्षा के लिए हंगामा

विज्ञापन
ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं छात्र। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के काबू में आने के बाद भी डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए शनिवार देर शाम छात्रों ने कुलपति आवास के सामने प्रदर्शन भी किया। हालांकि, विवि प्रशासन ने बैठक कर स्पष्ट कर दिया कि परीक्षा ऑफलाइन ही होगी।
विवि में लॉ फाइव ईयर दूसरे, चौथे, छठे, आठवें व दशवें सेमेस्टर की परीक्षा 18 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। शनिवार शाम को छात्रों ने कुलपति प्रो. एसके भटनागर के आवास पर प्रदर्शन किया।
छात्रों का कहना था कि विवि के कुछ छात्रों को सर्दी, जुकाम की शिकायत है। दोबारा संक्रमण न फैले ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा ही कराना ठीक होगा।
विवि के अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद कुलपति प्रो. भटनागर ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा गया कि परीक्षा ऑफलाइन ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन छात्रों को दिक्कत है, उनका स्वास्थ्य परीक्षण करा दिया जाएगा। कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने बताया कि कुछ छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग की थी।
दो साल से ऑनलाइन परीक्षा हुई। अब राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 18 से ऑफलाइन परीक्षा ही होगी। जिनको कोई परेशानी है तो हेल्थ सेंटर खुला है। उनके लिए बाद में रिजल्ट पर निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें