लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने रविवार को एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया। खाना लेकर पहुंचे डिलीवरीमैन को गेट पर कुछ छात्रों ने रोका और खाने का पैकेट छीन लिया। साथ ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसकी जानकारी होने पर डिलीवरी करने वाली कंपनी ने विश्वविद्यालय के सामने देर रात को जमकर हंगामा किया। युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। देर रात को पुलिस पीड़ित को थाने लेकर गई, जहां उसकी तहरीर लेकर केस दर्ज की गई।
ऑनलाइन खाने का ऑर्डर लेने वाले रेस्टोरेंट का कर्मचारी हेमंत कुमार रात करीब दस बजे हबीबुल्ला हॉस्टल में डिलीवरी लेकर गया था। ऑर्डर देने वाले छात्रों के कमरे में जैसे ही पहुंचा तो छात्रों ने देर से आने की बात कहकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
मारने-पीटने के बाद आरोपित छात्रों ने उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये लूट लिए और भगा दिया। पीड़ित ने हॉस्टल के बाहर से ही 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन करीब आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची।